रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि ओरिजिनल प्लान के मुताबिक, बुमराह को ऋषभ पंत के साथ ट्रैवल करना था, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि, पंत के खेलने के लिए वापसी में देरी हो गई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में अपनी रिकवरी जारी रखेंगे।