न्यूजीलैंड की पहली पारी की शुरुआत में मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने नई बॉल से 8 ओवर के फेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते लंच तक उसका स्कोर 13/3 पहुंच गया। यहां से बॉयल और फॉक्सक्रॉफ्ट ने कीवी पारी को बहुत ही अच्छे से संभाला। उन्होंने न सिर्फ बॉलर्स को रोका, बल्कि सावधानी और अटैक का मिक्सचर बनाते हुए तेजी से रन भी बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में स्कोर बोर्ड पर 218/3 लगा दिए हैं। बॉयल नाबाद 107 और फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।