
भारतीय बल्लेबाज शशांक सिंह। (फोटो सोर्स: एक्स@/CricketHK)
India beat Bangladesh, Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस में हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार भारतीय टीम आखिरी मैच में पहली जीत मिल ही गई है। इस जीत के बाद टीम इंडिया 12 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रही है। मिशन रोड ग्राउंड में रविवार को खेले इस मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में शशांक सिंह ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। कप्तान अबू हिदर रोनी ने सिर्फ 18 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। उनके अलावा हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंद का सामना करते हुए 18, सब्बीर रहमान ने 4 गेंद पर 13 और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कप्तान क्रुणाल पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। पंड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 1 विकेट निकाला।
117 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए शशांक सिंह ने सिर्फ 15 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 50 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32, नितीश राणा ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। इस तरह इस अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज। क्रुणाल पंड्या शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बता दें कि भारतीय टीम को ग्रुप सी में अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में यूएई से 6 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया था। इसके बाद बाउल सेमीफाइनल में भारत को तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 11वें और 12वें स्थान के प्लेऑफ्स में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान को खत्म किया है। इसके साथ ही 12 टीमों वाले टूर्नामेंट में टीम इंडिया 11वें स्थान पर रही है।
Updated on:
1 Nov 2026, 10:39 AM IST
Published on:
1 Nov 2026, 10:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.