31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL: अराफात मिन्हास ने श्रीलंका के मुंह से छीना मैच, अपने घर पर पहली बार पाकिस्तान ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब

Pakistan vs Sri Lanka Final: अराफात मिन्हास की 31 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीत लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 31 Oct 2026, 10:20 PM IST

Arafat Minhas

अराफात मिन्हास (फोटो- ODI Tri Series Final)

Pakistan ODI Tri Series 2026 Final: ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने अराफात मिन्हास की तूफानी 61 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। श्रीलंका द्वारा दिए गए 326 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 14 रन पर ही उसके दो विकेट गिर गए। हालांकि, फखर जमान और साद बेग ने पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा। लेकिन बाद में सलमान आगा और हसन नवाज की धीमी पारियों के चलते मुकाबला पाकिस्तान के हाथ से फिसलता हुआ नजर आने लगा। लेकिन अराफात मिन्हास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को हारे हुए मुकाबले में जीत दिला दी।

पहली बार पाकिस्तान बना चैंपियन

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 325 रन बनाए। पाकिस्तान ने 3 विकेट रहते 9 गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की अपने घर में यह पहली ट्राई सीरीज जीत है। इससे पहले उसने 3 बार वनडे ट्राई सीरीज होस्ट की है और तीनों बार उसे फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।

अराफात ने सिर्फ 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख पलट दिया और पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। मिन्हास ने अवाला फखर जमान ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन पूर्व कप्तान बाबर आजम 5 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

कमिंडू मेंडिस ने जड़ा पहला शतक

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। अविष्का फर्नांडो और कामिंडू मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। फर्नांडो ने 38 रन बनाए, जबकि कामिंडू मेंडिस ने 131 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। इसके बाद पवन रत्नायके ने 77 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए। 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 5 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। पूर्व कप्तान बाबर आजम अपना खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, इसके बाद फखर जमान ने साद बेग साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा।

अराफात ने मुंह से छीनी जीत

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 149 रनों की साझेदारी की। बेग 74 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फखर जमान ने सलमान अली आगा के साथ 57 रनों की साझेदारी की और अपना शतक पूरा किया। हालांकि, सलमान आगा सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हसन नवाज ने 45 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर अराफात मिन्हास ने चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने महज 31 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रन ठोककर श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली।

48वें ओवर में श्रीलंका को लगातार दो सफलताएं जरूर मिलीं। अराफात मिन्हास और फहीम अशरफ आउट हो गए, लेकिन पाकिस्तान की जीत अब भी ज्यादा दूर नहीं थी। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस तरह पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पहली बार अपने घर पर वनडे ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया।