31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Points Table Update: साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, छिन गई नंबर वन की कुर्सी

WTC Points Table Latest : साउथ अफ्रीका ने केप टाउन टेस्ट मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2026, 7:52 PM IST

World Test Championship 2025-2027 Points Table.

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती। (Photo -x/@cricbuzz)

World Test Championship 2025-2027 Points Table: साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका लगा है। दरअसल, पैट कमिंस के कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जहां WTC पॉइंट टेबल 2025-2027 में अपनी नंबर वन की कुर्सी गंवाई, वहीं आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

WTC पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर लुढ़का ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका से केपटाउन टेस्ट मैच हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में लंबे समय से चला आ रहा दबदबा खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम केपटाउन टेस्ट मैच गंवाने के बाद 69.23 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की इस हार का फायदा न्यूजीलैंड को हुआ है। न्यूजीलैंड 72.22 अंक प्रतिशत के साथ अब टॉप पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया से केपटाउन टेस्ट मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका 71.43 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत 51.52 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज की 8 विकेट से जीत का फायदा भारत को मिला है। बांग्लादेश एक स्थान फिसलकर 5वें नंबर पर पहुंच गई है।

WTC 2025-2027 प्वाइंट टेबल

रैंकटीममैचजीतहारटाईड्रॉनो रिजल्ट अंक (PTS)अंक प्रतिशत (PCT)
1न्यूजीलैंड6410105272.22%
2दक्षिण अफ्रीका7520006071.43%
3ऑस्ट्रेलिया139400010869.23%
4भारत11540206851.52%
5बांग्लादेश7330104047.62%
6इंग्लैंड16780107438.54%
7श्रीलंका6120302433.33%
8वेस्टइंडीज13380204226.92%
9पाकिस्तान92700054.63%

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया को झटका

साउथ अफ्रीका से केपटाउन टेस्ट मैच हारने और सीरीज 2-1 से गंवाने का नुकसान ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भी उठाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान लुढ़ककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। टेस्ट रैकिंग में न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर बरकररार है। इंग्लैंड 5वें और बांग्लादेश छठे नंबर पर काबिज हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचकुल अंकरेटिंग
1दक्षिण अफ्रीका232860124
2ऑस्ट्रेलिया313787122
3न्यूज़ीलैंड222336106
4भारत293042105
5इंग्लैंड363658102
6बांग्लादेश25191677
7श्रीलंका19143475
8वेस्टइंडीज27200874
9पाकिस्तान23162371
10ज़िम्बाब्वे1321717