31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS: कगिसो रबाडा की शानदार बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें, ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के चौथे गेंदबाज

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका पर जीत के लिए अभी भी 229 रन की दरकार है, जबकि उसे छह विकेट गिर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2026, 4:44 PM IST

South Africa vs Australia, 3rd Test

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाद कगिसो रबाडा। (Photo- @cricbuzz)

South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच जीत के लिए कुल 289 रनों की दरकार थी, लेकिन साउथ अफ्रीका गेंदबाज कगिसो रबाड़ा ने कमाल की बॉलिंग कर मेहमान टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, पांचवे दिन एक के बाद एक तीन विकेट झटक ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया बल्कि 350 विकेट चटकाने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे क्रिकेटर बन गए। उन्होंने दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

कगिसो रबाडा से पहले यह कारनामा डेल स्टेन, शॉन पोलाक और मखाया नतिनी कर चुके हैं। डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट लिए हैं जबकि शॉन पोलाक के नाम 421 विकेट का रिकॉर्ड है। मखाया नतिनी ने 390 विकेट चटकाए हैं।

कगिसो रबाडा ने सबसे कम गेंद में लिए 350 विकेट

कगिसो रबाडा सबसे कम गेंदों में 350 विकेट झटकने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हम वतन डेल स्टेन को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। कगिसो रबाड़ा ने 13808 गेंद में 350 विकेट पूरे किए हैं, जबकि डेल स्टेन ने 14719 में यह उपलब्धि हासिल की थी। लिस्ट निम्नवत है-

क्रमखिलाड़ीफेंकी गई गेंदें
1कगिसो रबाडा13,808
2डेल स्टेन14,719
3वकार यूनुस14,905
4मैल्कम मार्शल16,285
5मिचेल स्टार्क16,908

कगिसो रबाडा ने अपने 75वें टेस्ट मैच में पूरे किए 350 विकेट

कगिसो रबाडा ने 75वें टेस्ट मैच में कुल 350 टेस्ट विकेट पूरे किए। सबसे कम टेस्ट मैच में 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड रिर्चड हेडली और डेल स्टेन के नाम है। दोनों दिग्गजों ने 69-69 मैचों में यह कारनामा किया था।

सबसे कम टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

क्रमांकगेंदबाजटेस्ट मैच
1रिचर्ड हेडली / डेल स्टेन69
2डेनिस लिली70
3ग्लेन मैक्ग्रा74
4मैल्कम मार्शल / कगिसो रबाडा75
5वकार यूनुस78
6इमरान खान79

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी भी 228 रन की दरकार

बता दें कि पहली इनिंग में साउथ अफ्रीका ने 329 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त बनाई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी इनिंग में 387 बनाए। इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य मिला। 5वें दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 60 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 5वें और आखिरी दिन जीत के लिए अभी 228 रन की दरकार है।