31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL, ODI Tri Series Final: कामिंदु मेंडिस ने लगाया शतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा। श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 326 रनों का लक्ष्य दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2026, 6:02 PM IST

Pakistan vs Sri Lanka, Pakistan ODI Tri-Series Final.

श्रीलंकाई क्रिकेटर कामिंदु मेंडिस। (Photo- X/@OfficialSLC)

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 326 रनों का लक्ष्य दिया।

कामिंदु मेंडिस ने ठोका पहला वनडे शतक

पाकिस्तान ने श्रीलंका से टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से बतौर ओपनर अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस मैदान पर उतरे। दोनों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। अविष्का फर्नांडो 49 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान कुसल मेंडिस महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। जल्द दो झटकों के बाद कामिंदु मेंडिस का साथ देने पवन रत्नायके आए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 146 रन की साझेदारी हुई।

कामिंदु मेंडिस 128 गेंद में 131 रन बनाकर आउट हुए। यह कामिंदु कमेंडि का पहला शतक है। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके औ 2 छक्के लगाए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

पवन रत्नायके ने लगाया अर्धशतक

पवन रत्नायके ने इसके बाद अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हुए दाशुन शनाका और जनिथ लियानागे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 283 रन तक पहुंचाया। पवन रत्नायके 44.2वें ओवर में आउट हुए। पवन रत्नायके ने आउट होने से पहले 65 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए।

इसके बाद जनिथ लियानागे (6 रन), सहान अरच्चिगे (15 रन), दुनिथ वेल्लालागे (3 रन), महीश तीक्षण (नाबाद 9 रन) और असिथा फर्नांडो (नाबाद 6 रन) ने मिलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन बनाए।

नसीम शाह सबसे महंगे रहे

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें एक मैडन ओवर शामिल है। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी और सलमान आगा ने 2-2 विकेट झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल