31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

Aakash Chopra on Vaibhav Sooryavanshi: आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर सवाल उठाए। वहीं युवराज सिंह ने वैभव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को वनडे में मौका देने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:25 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi and ishan kishan

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन। (Photo- ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड से 87 रन से हार गया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के टीम प्रबंधन के फैसले पर कई भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल उठाए हैं। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऑकलैंड में खेले गए टी20I मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने के फैसले को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि तीसरे टी20I मैच में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया था और वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही थी। इसके बाद सवाल यह उठता है कि अगर ईशान किशन फिट हो जाते हैं, तो किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा? इस बारे में सोचने पर सैद्धांतिक रूप से जवाब वैभव सूर्यवंशी ही होगा, क्योंकि उन्होंने ईशान किशन की जगह टीम में खेला था। हालांकि, ऑकलैंड टी20I मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने का फैसला कई सवाल खड़े करता है।

आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया कि क्या वैभव सूर्यवंशी को तभी मौका दिया जाएगा, जब टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो या उपलब्ध न हो? अगर ऐसा ही होने वाला है, तो उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि, आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में रहकर भी वैभव काफी कुछ सीख सकते हैं। लेकिन अगर उन्हें भारतीय टीम में तभी मौका मिलने वाला है, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो या चयन के लिए उपलब्ध न हो, तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट खेलना ज्यादा बेहतर होगा।

युवराज सिंह बोले- 'वनडे में भी मिलना चाहिए मौका'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वनडे क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहेंगे। युवराज सिंह ने कहा कि अगर आप वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं उनकी प्रतिभा के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि भारतीय टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। हालांकि, इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही टीम में शामिल किया जाएगा।

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव को सिर्फ दो मैचों में मिला मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सिर्फ दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला है। उन्होंने दूसरे टी20I मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे टी20I मैच में ओपनिंग करते हुए उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और महज 19 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके बावजूद उन्हें चौथे टी20I मुकाबले की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।