1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स आज हिला सकते हैं रिकॉर्ड बुक, निशाने पर T20I के चार बड़े कीर्तिमान

NZ vs IND 5th T20I: ग्लेन फिलिप्स के नाम अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी से ज्‍यादा 276 रन हैं। आज हैमिल्‍टन में उनके पास एक नहीं, बल्कि चार बड़े रिकॉर्ड होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Nov 2026, 10:00 AM IST

Glenn Phillips, NZ vs IND 5th T20I,

भारत के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते ग्‍लेन फिलिप्‍स। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Glenn Phillips, NZ vs IND 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रविवार को टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है। भारत जहां आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज 4-1 से जीतना चाहेगा। वहीं, कीवी टीम घर पर पांचवां मुकाबला जीतकर सीरीज खत्‍म करना चाहेगी। ऐसे में एक बार फिर सबकी नजरें ग्लेन फिलिप्स पर होंगी। इस टी20 सीरीज में वह शानदार फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलिप्‍स पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। आज उनके निशाने पर एक नहीं, बल्कि चार बड़े रिकॉर्ड होंगे।

द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचरनविपक्षी टीमसाल
फिल सॉल्टइंग्लैंड5331वेस्टइंडीज2023
मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान6316इंग्लैंड2022
साहिल चौहानएस्टोनिया6297साइप्रस2024
मार्क चैपमैनन्यूजीलैंड5290पाकिस्तान2023
ग्लेन फिलिप्सन्यूजीलैंड7285इंग्लैंड2022
ग्लेन फिलिप्सन्यूजीलैंड4276भारत2026

न्यूजीलैंड के लिए एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनविपक्षी टीमसाल
मार्क चैपमैन55290पाकिस्तान2023
ग्लेन फिलिप्स44276भारत2026
फिन एलन55275पाकिस्तान2024
टिम सीफर्ट55249पाकिस्तान2025
कॉलिन मुनरो33223वेस्टइंडीज2017

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक न्‍यूजीलैंड के लिए

फिलिप्स अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक लगाकर कॉलिन मुनरो और फिन एलन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 में वे सेंचुरी लगाने में सफल हो जाते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में न्‍यूजीलैंड के के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के न्यूजीलैंड के लिए

T20I क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय टी20 करियर में 173 छक्‍के लगाए। ग्लेन फिलिप्स 125 छक्‍कों के साथ फिन एलन के साथ इस लिस्‍ट में संयुक्‍त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आज एक सिक्‍स लगाते ही वह फिन एलन को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, ज्‍यादा से ज्‍यादा छक्‍के लगाकर वह गुप्टिल के करीब पहुंचने का प्रयास करेंगे।