1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने ठोके तूफानी अर्धशतक, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 192 रन का लक्ष्य

IND vs NZ 5th T20I Highlights: भारत ने हैमिल्‍टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा है। भारत की ओर से ईशान किशन ने 61 और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Nov 2026, 2:36 PM IST

IND vs NZ 5th T20I Highlights, Ishan Kishan and Shreyas Iyer,

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: BCCI)

India vs New Zealand 5th T20I Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्‍टन के सेडान पार्क में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाते हुए मेजबान कीवी टीम के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा है। भारत की ओर से जहां विकेट कीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने महज 32 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 61 रन बनाए हैं, तो वहीं भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्‍कों की सहायता से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, न्‍यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्‍ने ने 4 विकेट हॉल अपने नाम किया और नाथन स्मिथ वह ब्‍लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट लिए।

ईशान किशन पूरे किए अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। भारत को पहला झटका महज 2 रन के स्‍कोर पर लगा, जब अभिषेक शर्मा (1) ए‍डम मिल्‍ने का पहला शिकार बने। इसके बाद 19 के स्‍कोर पर टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका दूसरे सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन के रूप में लगा। संजू 10 गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाकर मिल्‍ने का दूसरा शिकार बने।

फिर ईशान किशन का साथ देने कप्‍तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे और इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 93 रन की अहम साझेदारी हुई। इसी बीच ईशान किशन ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। वह 32 गेंदों पर 61 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर ब्‍लेयर टिकनर का शिकार हुए।

श्रेयस अय्यर ने 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

भारत का स्‍कोर 123 पर ही पहुंचा था कि कप्‍तान श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा। अय्यर ने 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्‍कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद नियमित अंतराल पर भारत के विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए।

एडम मिल्‍ने लिया 4 विकेट हॉल

वहीं, न्‍यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी बीच के ओवर को छोड़ दे, तो पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। न्‍यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्‍यादा चार विकेट एडम मिल्‍ने ने अपने नाम दर्ज किए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्‍लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए।