पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के सिर्फ एक गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 10 से ऊपर रहा, जबकि एक गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 5 से भी कम रहा। दूसरी ओर, टीम इंडिया के गेंदबाजों की हालत इतनी खराब रही कि सिर्फ एक गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 10 से कम था। उसका इकोनॉमी रेट भी 9.50 रहा। बाकी सभी गेंदबाजों ने 10 या उससे ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए। दोनों टीमों के प्रदर्शन में यही सबसे बड़ा अंतर रहा।