न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोक डाले, जिसमें 5 छक्के और 11 चौके शामिल थे। वहीं, डैरिल मिचेल ने सिर्फ 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 29 रन बना डाले। इसके अलावा इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने 38 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।