1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: 10वें ओवर के बाद श्रेयस अय्यर ने लिया हैरान करने वाला फैसला, टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर फिर गया पानी

IND vs NZ 5th T20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हालांकि, आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 1 Nov 2026, 4:15 PM IST

Varun Chakravarthy

वरुण चक्रवर्ती (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 192 रन का लक्ष्य 18वें ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोलकर हासिल कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 9वें ओवर में वापसी करने का मौका मिला लेकिन श्रेयस अय्यर की गलती की वजह से टीम इंडिया 12 गेंद पहले ही 7 विकेट से मैच हार गई।

9वें ओवर के बाद श्रेयस से हुई चूक

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर तक 81 रन बना लिए थे और उसका सिर्फ एक विकेट गिरा था। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेरिल मिचेल को आउट कर दिया। वरुण ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी की और 16 गेंदों में 29 रन बनाने वाले डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। इस ओवर में भारतीय टीम को एक विकेट मिला और सिर्फ 3 रन खर्च हुए।

यहां से लगा कि मैच पलटेगा और भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने में कामयाब होंगे, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया। 10वां ओवर नितीश रेड्डी ने डाला और 11वां ओवर उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की जगह अभिषेक शर्मा को दे दी। वरुण ने जिस तरह से 9वें ओवर में दबाव बनाया था, उसने टीम इंडिया की वापसी की उम्मीदों को जगा दिया था। हालांकि अभिषेक शर्मा के ओवर में वो दबाव भी खत्म हो गया और उम्मीदें भी टूट गईं। अभिषेक के ओवर से 13 रन आए।

इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मैच लगभग खत्म कर दिया। हालांकि, 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साइफर्ट को नीतीश कुमार रेड्डी ने बोल्ड कर दिया। साइफर्ट ने 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 50 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। लेकिन तब तक टीम इंडिया जीत से काफी दूर हो चुकी थी। बचा हुआ काम ग्लेन फिलिप्स ने पूरा कर दिया। फिलिप्स ने 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 65 रन की तूफानी पारी खेली।

इस तरह शुरुआती तीन मुकाबले जीतने वाली टीम इंडिया को सीरीज के आखिरी दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली।