भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई थी। हालांकि न्यूजीलैंड ने चौथे और 5वें मैच में शानदार प्रदर्शन कर भारत के क्लीन स्वीप के सपने को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, 2016 के बाद यह पहली बार है, जब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों लगातार दो टी20I मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।