17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ.आंबेडकर का फोटो जलाने में चार गिरफ्तार, वकील समेत 4 को जेल भेजा

डॉ.भीमराव आंबेडकर का फोटो जलाने में पकड़े गए वकील अनिल मिश्रा समेत चार लोगों को जेल भेजा गया है। इन चारों को पुरानी छावनी पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2.45 बजे इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

डॉ.भीमराव आंबेडकर का फोटो जलाने में पकड़े गए वकील अनिल मिश्रा समेत चार लोगों को जेल भेजा गया है। इन चारों को पुरानी छावनी पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2.45 बजे इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए हैं। डॉ.आंबेडकर का फोटो जलाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। भीम आर्मी और उसके सहयोगी दलों ने डॉ.आंबेडकर का फोटो जलाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।भीम आर्मी का एक धड़ा गुरुवार शाम से एसएसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी सहित अन्य दलों ने डॉ. आंबेडकर का फोटो जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नारेबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था

सिटी सेंटर के पटेल नगर चौराहा पर गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो जलाने और नारेबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भीम आर्मी और उसके सहयोगी संगठन विरोध में आ गए थे। मकरंद बौद्ध ने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर शिकायत की थी अनिल मिश्रा की अगुवाई में मोहित ऋषिश्वर, अमित दुबे, ध्यानेन्द्र शर्मा, कुलदीप कांकेरिया, गौरव व्यास,अमित भदौरिया सहित इनके साथियों ने जुलूस निकाला और इस दौरान इन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो जलाया और आपत्तीजनक नारेबाजी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वकील अनिल मिश्रा समेत सात लोगों पर नामजद और अन्य लोगों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम और धारा 188 के उल्लघंन का केस दर्ज किया है।

हाइवे से गिरफ्तार, जेल भेजा

पुरानी छावनी टीआइ संतोष यादव ने बताया डॉ.भीमराव आंबेडकर का फोटो जलाने और नारेबाजी के बाद वकील अनिल मिश्रा, मोहितऋषिश्वर, अमित दुबे और गौरव व्यास को गुरुवार पुरानी छावनी में गिरफ्तार किया गया था। रात भर इन लोगों को थाने में रखा गया शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेजा गया है।

जेल में सुरक्षा

वकील अनिल मिश्रा और उनके साथियों को अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं इस पर जेल भी वकील मिश्रा समेत उनके साथियों की सुरक्षा को कसा गया है। जेल में इन्हें उस बैरक में रखा जाने का इंतजाम किया है जिसमें दूसरे गुट के समर्थक बंदी नहीं हों। जेल अधीक्षक विदित सिरवैया का कहना है वकील मिश्रा और उनके साथियों को हवालाती बैरक में रखा जाएगा।