17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के तीन बड़े शहरों को जोड़ेगा 31 करोड़ का यह ब्रिज, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

Ujjain- मक्सी एवं देवास से उज्जैन आने वाले यातायात को यह ब्रिज सुगमता प्रदान करेगा।

2 min read
Google source verification
Ujjain bridge

Ujjain Vikramnagar bridge- Demo Pic

Ujjain- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में रहेंगे। दोनों नेता शहर को विकास की अनेक सौगातें देंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन Ujjain में गीता भवन और विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें विक्रम नगर रेलवे ओवरब्रिज आरओबी का निर्माण कार्य भी शामिल है जिसे करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यह ब्रिज जहां शहर की यातायात व्यवस्था और आसान करेगा वहीं प्रदेश के तीन बड़े शहरों को भी आपस में जोड़ेगा। यातायात सुगम बनेगा जिससे गाड़ियां सरपट दौड़ेंगी।

गवर्नर मंगुभाई पटेल व सीएम मोहन यादव 17 मार्च को उज्जैन में 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन होगा।

उज्जैन विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना के तहत नीमनवासा, धतरावदा एवं लालपुर गांवों का विकास किया जाएगा। इन गांवों में 473.32 हैक्टयेर में विकसित की जा रही योजना में लगभग 35 किमी के 24 मीटर एवं 30 मीटर के सीसी रोड अंतर्गत सीवर लाइन, वॉटर लाइन, स्थाई अण्डर ग्राउण्ड विद्युतीकरण, स्ट्रीट लाइट आदि विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में 160.39 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मक्सी एवं देवास से उज्जैन आने वाले यातायात को यह ब्रिज सुगम करेगा

विक्रम नगर आरओबी का निर्माण विक्रम उद्योगपुरी के पास एमआर 5 से नगर विकास योजना क्रमांक- 03, 04, 05 और 06 को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इस आरओबी के निर्माण से रेल्वे लाइन क्रॉसिंग से शहर को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस ब्रिज से प्रदेश के तीन प्रमुख शहर मक्सी, देवास व उज्जैन भी जुड़ जाएंगे। सिंहस्थ के दौरान मक्सी एवं देवास से उज्जैन आने वाले यातायात को यह ब्रिज सुगमता प्रदान करेगा। विक्रम नगर आरओबी का निर्माण कुल 30.68 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा हैं।

सिंहस्थ मेला कार्यालय का निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी होगा, जिसकी लागत राशि 29.84 करोड़ रुपए है। सिंहस्थ के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन एवं प्रभावी नियत्रंण के लिए किया जा रहा है। यह भवन G+1 होकर निर्मित क्षेत्रफल 63 हजार वर्गफीट होगा। इस मेला कार्यालय भवन में एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित होगा।