scriptमौसम में बड़ा परिवर्तन, अगले 72 घंटे गरज के साथ होगी बारिश, जानिये क्या है मौसम विभाग का अनुमान | UP Weather Forecast for Next 2 days February 2019 | Patrika News
आगरा

मौसम में बड़ा परिवर्तन, अगले 72 घंटे गरज के साथ होगी बारिश, जानिये क्या है मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ अगले 72 घंटो में जता रहे गरज के साथ बारिश का अनुमान

आगराFeb 12, 2019 / 11:36 am

धीरेंद्र यादव

मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। अमूमन फरवरी माह में मौसम के तेवर ढ़ीले हो जाते हैं, लेकिन इस बार सर्दी के तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी किसानों के लिए, जो आसमान में छाये बादलों को देखकर बैचेन हैं। पिछले दो दिनों से निकली धूप के बाद बुधवार को फिर से मौसम बदल गया। सूरज को बादलों ने अपने आगोश में ले लिया और पारा लगातार नीचे खिसक गया। दिन का तापमान स्थिर रहा है तो रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 13 फरवरी से बादल छाए रहने और 14 फरवरी को बारिश की आशंका व्यक्त की है।
सर्द हवाएं कर रहीं परेशान
हर रोज मौसम के बदलने से सभी हैरान हैं, रविवार सुबह धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। वहीं सोमवार की सुबह बादलों के बीच हुई। सूरज नहीं निकलने से गलन भरी हवाओं ने सभी को बेहाल किया है। आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया है। रात में पड़ रही सर्दी सभी को हैरान कर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले दो दिन बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
ओले और बारिश ने किसानों को किया परेशान
पिछले एक सप्ताह से मौसम ने जिस तरह करवट बदली है। उससे किसानों को काफी परेशानी हुई है। बारिश और ओलों ने सरसों, आलू और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं तेज हवाओं के कारण फसलें बिछ गईं हैं। किसान मौसम सही रहने की फरियाद कर रहे हैं।

Home / Agra / मौसम में बड़ा परिवर्तन, अगले 72 घंटे गरज के साथ होगी बारिश, जानिये क्या है मौसम विभाग का अनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो