आगरा

Weather Alert: अचानक बदला मौसम, अब बढ़ेगी सर्दी, बूंदाबांदी हुई शुरू, देखें वीडियो

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ताजनगरी में हल्की बूंदाबादी शुरू हो चुकी है।

आगराNov 28, 2019 / 04:31 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है। सुबह से ही सूर्य की बादलों के बीच लुकाछुपी चल रही थी, लेकिन शाम के चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आ गया। काले बादलों ने ताजमहल के शहर आगरा को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ताजनगरी में हल्की बूंदाबादी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें – weather Alert: अचानक देने जा रही सर्दी और कोहरा दस्तक, अगले 24 घंटे में बारिश, जानिये मौसम का हाल
ये रहा मौसम
गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह पांच बजे सर्द हवाएं चल रही थीं। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में सूर्य देव बादलों से लुकाछुपी का खेल करते नजर आए। विगत दिवस की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से पांच डिग्री अधिक 15.7 डिग्री रहा।
बारिश के बाद छाएगा कोहरा
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह बादल छा सकते हैं। वहीं तीन दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाएगी। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.