scriptअटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी अटल गीत गंगा | Atal Geet Ganga on Atal bihari vajpayee birthday latest news | Patrika News
आगरा

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी अटल गीत गंगा

Atal bihari vajpayee के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी शाम।

आगराDec 25, 2017 / 09:20 am

धीरेंद्र यादव

Atal Geet Ganga

Atal Geet Ganga

आगरा। स्वर में सजी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं ने सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध ही किया, बल्कि जोश और आत्मविश्वास की ऊर्जा से भी भर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविता आओ मिलकर दीप जलाएं…, वर्तमान की बाजी हारे…, जीवन बीत चला… को ताजनगरी के फनकार सुधीर नारायण ने अपनी आवाज के मधुर धागे में पिरो कर अटल जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौका था केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय अटल गीत गंगा कार्यक्रम का।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्व. कल्पना चावला के पिता बीएन चावला ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। बीएन यादव ने अटल पर व्याख्यान प्रस्तुति प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 40 बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। दीपक त्रिपाठी ने सोहर प्रस्तुत कर दर्शकों का तालियां बंटोरी। अतिथियों का स्वागत करते हुए अटल गीत गंगा के संस्थापक एडवोके अशोक चौबे ने कहा कि अटल जी ने देश के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के शैक्षिक समन्वयक हरिशंकर, बोबीरानी मौर्य, अंजुला सिंह माहौर, बबिता चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, उदयवीर सिंह, मोहित जैन, संजीव चौबे, दीपक चतुर्वेदी, श्याम चौधरी, संजय पांडे, विशाल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन अशोक चौबे व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीव यादव ने दिया।
जो लक्ष्य निर्धारित करें, उसे पाकर ही दम लेः बीएम चावला
दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली स्व. कल्पना चावला के पिता ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि बच्चों की रुचि विज्ञान के प्रति कम हो रही है। इसके लिए अभिभावक व शिक्षकों को उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। बच्चे जो लक्ष्य निर्धारित करें, उसे पूरा करने के लिए उनमें लगन होनी चाहिए। आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
इन्हें किया गया अटल सम्मान से सम्मानित
विभा त्रिपाठी, हीरालाल यादव, अनिल कुमार पांडे, दीपक त्रिपाठी, निर्मला दीक्षित, डॉ. आनंद राय, डॉ. रवि नारंग, डॉ. एके सिंह, डॉ. जीएस राणा, सुधीर नारायण।

Home / Agra / अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी अटल गीत गंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो