आगरा

तिरंगा यात्रा पर पथराव के बाद हालात नहीं सामान्य, शिव सैनिक जा रहे कासगंज

शिव सैनिकों ने कहा उन्हीं की भाषा में देंगे अब जवाब।

आगराJan 26, 2018 / 06:33 pm

धीरेंद्र यादव

Kasganj update news

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक बवाल हो गया। तिरंगा यात्रा पर सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया गया। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित आगरा के शिव सेना प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि अब पूरे उत्तर प्रदेश के शिव सैनिक कासगंज के लिए कूच करेंगे। शिव सैनिकों ने कहा उन्हीं की भाषा में देंगे अब जवाब।
दिया जाएगा जवाब
शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि ये बवाल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है। हिन्दू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वीनू लवानियां ने कहा कि शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के हर जिले से शिव सैनिक कासगंज के लिए रवाना होंगे। वीनू लवानियां ने कहा कि समुदाय विशेष के लोगों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें –

Big Breaking गणतंत्र दिवस पर कासगंज में दो वर्गों में संघर्ष, एक मौत, कर्फ्यू

बढ़ जाएगी मुश्किल
शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां के इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कासगंज में चल रहे उपद्रव को पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह अभी शांत कराना चाहता है। उधर कासगंज में हालात को सामान्य करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स पहुंच चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी, आइजी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में भ्रमण कर रहा है।
ये भी पढ़ें –

पेपर आउट करने का बहाना करके टीचर ने छात्रा को बुलाया अपने घर और फिर…

ये भी पढ़ें –

गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें –

पद्मश्री से सम्मानित संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र को बचपन में बेच दिया गया था, पढ़िए पूरी कहानी

ये भी पढ़ें –

गणतंत्र दिवस दिवस पर एसएसपी को मिला गोल्ड मेडल, इनको भी मिला सम्मान
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.