scriptप्रेम में अंधी पत्नी ने पकड़े पति के पैर और प्रेमी ने दबाया गला, इसके बाद संदूक में बंद कर… | Wife Murdered Husband Together With Boyfriend In Agra | Patrika News
आगरा

प्रेम में अंधी पत्नी ने पकड़े पति के पैर और प्रेमी ने दबाया गला, इसके बाद संदूक में बंद कर…

प्रेम में पत्नी इस कदर अंधी हो गई, कि अपने हाथों से ही अपनी सुहाग उजाड़ दिया।

आगराNov 17, 2019 / 11:59 am

धीरेंद्र यादव

Kalyugi's son murdered his old father

Kalyugi’s son murdered his old father

आगरा। प्रेम में पत्नी इस कदर अंधी हो गई, कि अपने हाथों से ही अपनी सुहाग उजाड़ दिया। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के राधानगर का है। चेन कारीगर के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली। बताया कि हत्या करने के बाद शव को संदूक में बंद कर यमुना में फेंक दिया। पत्नी और उसके प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने यमुना नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है।
ये है मामला
थाना सिकंदरा के राधा नगर कॉलोनी में रहने वाला हरिओम पुत्र राजवीर चेन फैक्टरी में काम करता था। 17 साल पहले उसकी शादी बबली पुत्री निहाल से हुई थी। उसके चार बच्चे ज्योति, राशि, नमन और गुड्डो हैं। शादी के इतने वर्ष बाद बबली के प्रेम संबंध दहतोरा निवासी करन के साथ हो गए। इसकी जानकारी हरिओम को हो गई, जिसका वह विरोध करता था। 20 दिन पहले ही वह राधा नगर में रहने के लिए परिवार के साथ आ गया।

तीन नवंबर को हुआ लापता
तीन नवंबर को हरिओम रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। पत्नी और दोनों बच्चे भी गायब थे। पिता राजवीर ने उसकी गुमशुदगी थाना सिकंदरा में दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों की तलाश की। शनिवार को बलली को पुलिस ने बरामद कर दिया। पूछताछ की गई, तो मामले से पर्दा उठता चला गया। उसके प्रेमी कमल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब पूछताछ की गई, तो दोनों ने बताया कि हरिओम की हत्या करने के बाद शव को यमुना में फेंक दिया है। बबली ने बताया कि उसने पैर पकड़े और प्रेमी ने गला दबाया।
यमुना में तलाश जारी
उधर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने यमुना नदी में हरिओम की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार रात तलाश होती रही, लेकिन शव नहीं मिला। रविवार सुबह से फिर पुलिस टीम मृतक के शव की तलाश में यमुना को खंगाल रहीं है। एएसपी सौरभ कुमार ने बताया कि बबली के कमल के साथ प्रेम संबंध थे, वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी।

Home / Agra / प्रेम में अंधी पत्नी ने पकड़े पति के पैर और प्रेमी ने दबाया गला, इसके बाद संदूक में बंद कर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो