scriptबेघर होने का दर्द भी समझें, इंडो ग्लोबल व मानव सेवा संस्थान ने शुरू की पहल, देखें वीडियो | world's big sleep out ending global homelessness seminar in agra | Patrika News
आगरा

बेघर होने का दर्द भी समझें, इंडो ग्लोबल व मानव सेवा संस्थान ने शुरू की पहल, देखें वीडियो

बेघरों के हालात बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।

आगराDec 06, 2019 / 06:28 pm

धीरेंद्र यादव

vlcsnap-2019-12-06-18h19m46s983.png
आगरा। ऐसे लोग जिनका न कोई घर है न ठिकाना। बेबस और मजबूर ऐसी आंखों को कई बार आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी इनका दर्द समझने का प्रयास किया। नहीं किया तो ऐसा एक प्रयास करके देखें…, बस इसी सोच के साथ मानव सेवा संस्थान एवं इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा एक पहल की जा रही है। शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित प्रेस वार्ता में जय प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान दौर में बेघर लोग अपने अधिकारों एवं बुनियादी सेवाओं से वंचित हैं, जिसके कारण बेघरों के हालात बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों, विकलांगों एवं महिलाओं की दशा व दिशा अत्यधिक जोखिमपूर्ण और दयनीय है।
महिला की स्थिति भयावह
इस अवसर पर निर्माण मजदूर कल्याण मंच के वीरपाल सिंह ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि बेघरी और विस्थापन के मुद्दे से निपटने के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। सामुदायिक विकास मंच की पिंकी देवी ने कहा कि बेघर महिलाओं की स्थिति अधिक भयावह और चिंताजनक है, क्योंकि उन्हें खुले में और आश्रयों में सोते समय भी मानसिक, शारीरिक और यौन हिंसा के विभिन्न स्तरों से गुजरना पड़ता है।
बेघरों से होगी बातचीत
रीना कुमारी ने बताया कि आगरा में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ शाम 07 बजे से बेघर होने के प्रमाणों के साथ लोगों के एकजुटता विषयक संबोधन होंगे। रात 10 बजे के आस-पास सभी सहभागियों द्वारा स्लीपर्स / स्लीप ऑउटर्स को परेशान किये बिना , सो जाने के लिए कहा जायेगा या बेघरों से बात की जाएगी। एक रात के लिए हम सामूहिक रूप से अपने बिस्तरों का त्याग करके महसूस कर सकते हैं कि आखिर बेघरी होती क्या है ? इस तरह हम अपने घर- द्वार पर आये बेघर लोगों के साथ दया और एकजुटता का हाँथ बढ़ा सकते हैं और बेघरों का सहारा बन सकते हैं। स्लीप आउट 08 दिसंबर, 2019 की सुबह 06 बजे तक समाप्त हो जाएगा ।।

Home / Agra / बेघर होने का दर्द भी समझें, इंडो ग्लोबल व मानव सेवा संस्थान ने शुरू की पहल, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो