scriptयमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार | Yamuna Expressway of Agra overturns bus filled injured passengers | Patrika News
आगरा

यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार

— आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र का मामला, हादसे में घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।

आगराMar 18, 2021 / 11:04 am

arun rawat

road accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को हटाती क्रेन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा के खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी।
यह भी पढ़ें—

युवक की पेटीज में निकली छिपकली, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

खंदौली क्षेत्र में हुआ हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ है। हादसा करीब अलसुबह चार बजे का है। हरियाण के गुरुग्राम से एक बस पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। अल सुबह होने के कारण हादसे के दौरान सभी यात्री सो रहे थे। तभी अचानक यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही बस अनियंत्रित हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायल यात्रियों ने बताया कि बस पश्चिम बंगाल जा रही थी। तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक और उसके साथी मौके से भाग गए।
यह भी पढ़ें—

गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हजारों का नुकसान

पुलिस ने कराई व्यवस्था
हादसे की सूचना पर सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घायलों की मदद की। पुलिस ने पश्चिम बंगाल जाने के लिए यात्रियों की वैकल्पिक व्यवस्था की। पुलिस के मुताबिक हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो