scriptस्कूल से लौट रही 8 वर्षीय मासूम को अंजान शख्स ने दबोचा, करने जा रहा था ये गंदी हरकत, तभी निकल गई चीख और फिर… | Youth Tried to rape with minor girl up big crime news | Patrika News
आगरा

स्कूल से लौट रही 8 वर्षीय मासूम को अंजान शख्स ने दबोचा, करने जा रहा था ये गंदी हरकत, तभी निकल गई चीख और फिर…

लोगों को सुनाई दी सिर्फ चीख…, इसके बाद जो हुआ वो…

आगराMay 02, 2019 / 01:22 pm

धीरेंद्र यादव

 rape with minor girl

rape with minor girl

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के एक कस्बा में बुधवार दोपहर को प्राइमरी विद्यालय की छात्रा छुट्टी के बाद घर जा रही थी। इस दौरान उसे एक अज्ञात युवक ने सुनसान जगह पर पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा के कपड़े उतार दिए। इस पर छात्रा की चीख निकल गई। इससे आरोपी युवक के होश उड़ गए। वह छात्रा को छोड़कर भाग गया। छात्रा ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नन्दनी 8 वर्ष पु्त्री दिनेश (दोनों काल्पनिक नाम) कस्बे में स्थित प्राइमरी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। वह रोजाना की तरह बुधवार को विद्यालय में पढ़ने आई थी। दोपहर 12 बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह अकेली पैदल घर जा रही थी। तभी रास्ते में सूनसान जगह पर उसे एक अज्ञात युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसके बाद उसने छात्रा के कपड़े उतार दिए। इससे उसकी चीख निकल गई। इस पर आरोपी युवक छात्रा को छोड़कर भाग गया।
परिजनों के उड़े होश
बदहवास हालत में रोते हुए छात्रा घर पर पहुंची। छात्रा की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। छात्रा ने परिजनों को रोते रोते ही अपने साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया। बेटी की बातों को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे छात्रा को लेकर थाना मलपुरा आ गए। उन्होने पुलिस को अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी।
ये बोले अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि मामले में तहरीर आई है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Agra / स्कूल से लौट रही 8 वर्षीय मासूम को अंजान शख्स ने दबोचा, करने जा रहा था ये गंदी हरकत, तभी निकल गई चीख और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो