scriptदुष्कर्म कर किशोरी को गर्भवती बनाने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा | 10 year imprisonment for rap with teenager | Patrika News
अहमदाबाद

दुष्कर्म कर किशोरी को गर्भवती बनाने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा

गणपति उत्सव के दौरान प्रेम संबंध के बहाने बनाया शारीरिक संबंध, बदनाम करने की धमकी देकर अनेक बार किया दुष्कर्म करने के आरोप

अहमदाबादJul 06, 2018 / 11:04 pm

Rajesh Bhatnagar

crime

दुष्कर्म कर किशोरी को गर्भवती बनाने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा

राजकोट. गणपति उत्सव के दौरान प्रेम संबंध के बहाने शारीरिक संबंध बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर अनेकबार किया दुष्कर्म करने व पीडि़ता किशोरी को गर्भवती बनाने के आरोपी हेमल भरतगिरि गोस्वामी को न्यायालय ने 10 वर्ष की सख्त कैद की सजा शुक्रवार को सुनाई।
सूत्रों के अनुसार शहर में रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी का गणपति उत्सव के दौरान बेडीपरा निवासी व संगीत ऑर्केस्ट्रा के कलाकार हेमलगिरि गोस्वामी से परिचय हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बना। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
किशोरी को शारीरिक परेशानी होने पर परिवारजन चिकित्सक के पास ले गए। सोनोग्राफी की रिपोर्ट में गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ करने पर हेमल के दुष्कर्म का शिकार होने की जानकारी देने पर किशोरी को परिवारजन महिला थाने पर ले गए और मामला दर्ज करवाया।
20 सप्ताह से कम समय का गर्भ होने व पीडि़ता की कम उम्र के कारण गर्भपात करवाया गया। भू्रण के सेम्पल की रिपोर्ट में पिता आरोपी हेमल गोस्वामी होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एम.एम. बाली ने आरोपी हेमल को 10 वर्ष की सख्त कैद और 15 हजार रुपए के दंड की सजा सुनाई।
मंदबुद्धि की युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
राजकोट. जिले की जेतपुर तहसील के जेतलसर (जंक्शन) गांव निवासी मंदबुद्धि की एक युवती से दुष्कर्म व साथी को मदद करने पर जेतपुर तहसील पुलिस थाने में शुक्रवार सवेरे मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार जेतलसर (जंक्शन) गांव निवासी मंदबुद्धि की एक युवती गुरुवार दोपहर में घर पर अकेली थी। गांव निवासी दिलीप उर्फ टीनो महेश सोलंकी व मनीष रसिक मोरबिया युवती के घर में घुसे। दिलीप ने युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मनीष ने मदद की। इसके बाद दोनों जने फरार हो गए।
माता राजकोट में काम निपटाकर गुरुवार शाम को घर लौटी तो युवती ने आपबीती सुनाई। युवती के पिता स्थानांतरण के बाद अहमदाबाद में कार्यरत हैं। उन्हें सूचना देने के बाद युवती की माता ने जेतपुर तहसील पुलिस थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया। उप निरीक्षक एच.ए. जाडेजा सहित स्टॉफकर्मियों ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए राजकोट भेजा गया।

Home / Ahmedabad / दुष्कर्म कर किशोरी को गर्भवती बनाने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो