script100 करोड़ रुपए का फर्जी बिल घोटाला पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार | 100 crore rupees fake bill scam caught, two accused arrested | Patrika News

100 करोड़ रुपए का फर्जी बिल घोटाला पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Feb 02, 2021 11:55:17 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

मोरबी जिला मुख्यालय पर

100 करोड़ रुपए का फर्जी बिल घोटाला पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

100 करोड़ रुपए का फर्जी बिल घोटाला पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजकोट. मोरबी जिला मुख्यालय पर 100 करोड़ रुपए का फर्जी बिज घोटाला पकडक़र दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिलने पर सच्चाई का पता लगाने के बाद जीएसटी की टीम ने केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी की टीम के साथ मोरबी में दो आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से फर्जी बिल जारी किए जाने का डेटा एकत्र किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों की ओर से 100 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी करने का पता लगा है।
दोनों में से एक आरोपी फर्जी बिल बनाता और दूसरे आरोपी को देता था। इसके बदले पहले आरोपी को तय किया हुआ कमीशन मिलता था। इसके बाद दूसरे आरोपी की ओर से यह फर्जी बिल औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को दिए जाते थे। पहले आरोपी ने 5.56 करोड़ और दूसरे आरोपी ने 10.45 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार पहले आरोपी ने बैंक से एक करोड़ रुपए निकालने और राशि पहुंचाने के स्थान के बारे में दूसरे आरोपी को फोन पर पूछा, उस समय उसके वहां सर्वे की कार्रवाई चल रही थी, तभी सर्वे से जुड़े अधिकारियों को पता लगने पर तय स्थान पर दूसरे आरोपी के साथ पहुंचकर पहले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पूछताछ और जांच शुरू की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो