प्रदेश में संभवत: पहली बार है जब वेंटिलेटर पर उपचार ले रहे मरीजों की संख्या 800 के पार रही है। राज्य में बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्य 127483 दर्शाई गई है इनमें से 804 वेंटिलेटर पर हैं। शेष 126679 की हालत स्थिर बताई गई है। 24 घंटे में 15264 को डिस्चार्ज करने के साथ ही अब तक इस महामारी को मात देने वालं क संख्या 578397 हो गई है। हाल में कोरोना से रिकवरी रेट भी 80.94 फीसदी पहुंच गई है।