इस वर्ष 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा में राज्य की विभिन्न जेलों में बंद 27 कैदियोंने भी परीक्षा दी। जिसमें से इस साल 12 कैदी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि बीते वर्ष २०१८ में महज एक ही कैदी उत्तीर्ण हुआ था। बीते साल २०१८ में २६ कैदियों ने 2वीं सामान्य संकाय की परीक्षा दी थी।
12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बीते साल की तुलना में बढ़ी है। इसमें १३९८ विद्यार्थियों का इजाफा हुआ है। मार्च २०१९ में २७३० विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। जो वर्ष २०१८ में १३३२ ही थे।