scriptAhmedabad News : दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल | 17 passengers seriously injured in accident | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad News : दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

क्रेेन से टकराई एसटी बस, 39 यात्री घायल

अहमदाबादOct 18, 2019 / 10:39 pm

Rajesh Bhatnagar

Ahmedabad News : दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

Ahmedabad News : दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

आणंद. खेडा जिले में डाकोर-सेवालिया मार्ग पर ठासरा तहसील में एक गांव के समीप गुरुवार देर शाम को क्रेन से एसटी बस टकराने के कारण 39 यात्री घायल हो गए, इनमें से गंभीर रूप से घायल 17 यात्रियों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
सूत्रों के अनुसार केशोद से दाहोद जा रही एसटी बस के चालक ने डाकोर-सेवालिया मार्ग पर आगे निकलने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही क्रेन से टकरा गई। बस में सवार 39 यात्री घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलने पर ठासरा थाने की टीम भी मौके पर पहुंची और आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस व टीम ने घायलों को ठासरा, डाकोर, नडियाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 17 यात्रियों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विधानसभा में मुख्य दंडक पंकज देसाई भी नडियाद के सिविल अस्पताल पहुंचे। ठासरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Home / Ahmedabad / Ahmedabad News : दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो