scriptअगले वर्षों में 18 नए भारतीय दूतावास आरंभ होंगे | 18 New Embassies High Commissions in Africa in few years :Swaraj | Patrika News
अहमदाबाद

अगले वर्षों में 18 नए भारतीय दूतावास आरंभ होंगे

-अफ्रीका के देशों में 47 दूतावास और उच्चायुक्त कार्यालय कार्यरत हो जाएंगे

अहमदाबादJan 20, 2019 / 12:06 am

Uday Kumar Patel

sushma swaraj

अगले वर्षों में 18 नए भारतीय दूतावास आरंभ होंगे

गांधीनगर. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अफ्रीका के साथ ज्यादा मजबूत होते संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत ने अफ्रीकी देशों में अगले कुछ वर्षों में 18 नए दूतावास और उच्चायुक्त कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका के देशों में 47 दूतावास और उच्चायुक्त कार्यालय कार्यरत हो जाएंगे। गत वर्ष रवांडा में भी दूतावास का शुभारंभ किया गया था।
स्वराज ने कहा कि अफ्रीका एक महत्व के व्यापार और पूंजी निवेश के साझीदार के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2017-18 में भारत और अफ्रीका के बीच 62.66 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 फ़ीसदी ज्यादा है।
भारत ने अल्प विकसित देशों के लिए ड्यूटी फ्री टेरिफ प्रेफरेंस नीति की घोषणा की है जिसका लाभ अफ्रीका के 38 देश ले रहे हैं। हाल ही में अफ्रीकन कॉन्टिनेंटल फ्री ट्रेड एरिया समझौता किया गया है। अफ्रीका के आर्थिक और व्यापारिक विकास में इसकी अहम भूमिका रहेगी।
स्वराज ने बताया कि भारत की ‘लाइंस ऑफ क्रेडिट’ अफ्रीका के साथ संबंधों में महत्वपूर्ण साबित हुई है। परिणामस्वरूप 42 अफ्रीकी देशों में 11.4 अरब डॉलर के कुल 186 प्रोजेक्ट कार्यरत हुए हैं। इस प्रोजेक्ट से अफ्रीका के जनजीवन पर सकारात्मक असर पड़ रहा है और अफ्रीका के लोगों के जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है।

Home / Ahmedabad / अगले वर्षों में 18 नए भारतीय दूतावास आरंभ होंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो