scriptतीन दिन में मिले सामान्य बुखार के 230 मरीज | 230 patients of normal fever found in three days | Patrika News
अहमदाबाद

तीन दिन में मिले सामान्य बुखार के 230 मरीज

जामनगर शहर में 38963 घरों का सर्वे
1541 बर्तनों में मिली मच्छरों की ब्रीडिंग

अहमदाबादSep 24, 2021 / 11:14 pm

Rajesh Bhatnagar

तीन दिन में मिले सामान्य बुखार के 230 मरीज

घर-घर सर्वे

जामनगर. जामनगर महानगर पालिका की स्वास्थ्य शाखा की ओर से शहर में तीन दिन में 38963 घरों का सर्वे करवाने पर सामान्य बुखार के 230 मरीज मिले। इनके अलावा 1480 घरों में 1541 बर्तनों (पात्रों) में मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई।
शहर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जामनगर महानगर पालिका की स्वास्थ्य शाखा की ओर से 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों से 20 से 22 सितंबर तक तीन दिन में घर-घर सर्वे करवाया गया।
इस दौरान 38963 घरों में 168961 लोगों का सर्वे करवाने पर सामान्य बुखार के 230 मरीज मिले। इनके अलावा 1480 घरों में 224909 बर्तनों (पात्रों) की जांच के दौरान 1541 पात्रों में मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई। 632 पात्रों को खाली करवाकर ब्रीडिंग को नष्ट करवाया गया।
बर्तनों की सफाई के लिए निकालेंं 10 मिनट का समय : खराडी

जामनगर महानगर पालिका के आयुक्त विजय कुमार खराडी ने शहर के नागरिकों से सप्ताह में एक बार सवेरे 10 बजे से मात्र 10 मिनट का समय निकालकर घरों में उपयोग किए जाने वाले पानी के सभी बर्तनों (पात्रों) को खाली कर साफ करने और सूखने के बाद ही दुबारा उपयोग में लेने की अपील की है।

Home / Ahmedabad / तीन दिन में मिले सामान्य बुखार के 230 मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो