scriptillegal lion show : अवैध रूप से शेर दिखाने के मामले में 74 गिरफ्तार | 74 arrested in 2 year for illegal lion show in Gir forests | Patrika News
अहमदाबाद

illegal lion show : अवैध रूप से शेर दिखाने के मामले में 74 गिरफ्तार

-गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अहमदाबादJul 17, 2019 / 04:01 pm

Uday Kumar Patel

illegal lion show, Gir forests

illegal lion show : अवैध रूप से शेर दिखाने के मामले में 74 गिरफ्तार

गांधीनगर. गिर जंगलों और इसके आस-पास के इलाकों में अवैध रूप से शेर दिखाने के मामले में गत दो वर्षों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। राज्य सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी। अमरेली जिले की सावरकुंडला सीट से कांग्रेस विधायक प्रताप दूधात के सवाल के जवाब पर वन मंत्री ने यह जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में गैरकानूनी रूप से शेर दिखाने के मामले में कोई भी वन कर्मी या विभाग का कर्मचारी शामिल नहीं हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जंगल में कई स्थलों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ ही आधिकारिक लायन सफारी के उपयोग में लिए जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम में लगाया गया है।
गिर जंगलों में इस तरह की अवैध गतिविधियां रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से जंगल तथा जंगलों की सीमाओं पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने वाले फील्ड स्टाफ को वॉकी-टॉकी, वाहन तथा हथियार मुहैया कराया गया है। इसके अलावा जंगल से नजदीकी गांवों में सरकार ने वन मित्र नियुक्त किए हैं।

Home / Ahmedabad / illegal lion show : अवैध रूप से शेर दिखाने के मामले में 74 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो