scriptCorona: गुजरात में कोरोना एक्टिव केस 3000 के पार, 24 घंटे में 547 नए मरीज, अहमदाबाद में 227 | Active cases in Gujarat cross 3000 mark, 547 New Corona cases | Patrika News
अहमदाबाद

Corona: गुजरात में कोरोना एक्टिव केस 3000 के पार, 24 घंटे में 547 नए मरीज, अहमदाबाद में 227

Active cases, Gujarat, cross 3000 mark, 547 Corona cases, Ahmedabad

अहमदाबादJun 30, 2022 / 10:49 pm

Uday Kumar Patel

Corona: गुजरात में कोरोना एक्टिव केस 3000 के पार,  24 घंटे में 547 नए मरीज, अहमदाबाद में 227

Corona: गुजरात में कोरोना एक्टिव केस 3000 के पार, 24 घंटे में 547 नए मरीज, अहमदाबाद में 227

Active cases in Gujarat cross 3000 mark, 547 New Corona cases


गुजरात में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने से एक्टिव केस बढकऱ तीन हजार के पार पहुंच गए। शुक्रवार को पूरे हुए 24 घंटे में ही गुजरात के 19 जिलों में 547 नए मरीज सामने आए हैं जो पिछले लगभग साढ़े चार माह बाद सर्वाधिक हैं। राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 227 नए मरीज अहमदाबाद जिले (शहर में 222) के हैं। जबकि सूरत जिले में सामने आए 93 मरीजों में से 82 शहर के हैं। वडोदरा जिले में 49( शहर के 46) मरीज हैं। प्रदेश में शुक्रवार को भी नए मरीजों (547) की तुलना में डिस्चार्ज की संख्या (419) कम रही। जिसके कारण एक्टिव मरीजों की संख्या बढकऱ 3042 तक पहुंच गई।
राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 227 नए मरीज अहमदाबाद जिले (शहर में 222) के हैं। जबकि सूरत जिले में सामने आए 93 मरीजों में से 82 शहर के हैं। वडोदरा जिले में 49( शहर के 46) मरीज हैं। गांधीनगर एवं वलसाड में 22-22, गांधीनगर जिले में 19, मेहसाणा, नवसारी में 18-18, जामनगर, भरुच एवं कच्छ में 15-15, आणंद 10, भावनगर में नौ, मोरबी एवं पाटण में पांच-पांच, बनासकांठा में दो, बोटाद, पोरबंदर और खेडा जिले में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। जबकि 14 जिलों में शुक्रवार को नए मरीज दर्ज नहीं हुए हैं।

नए मरीजों की तुलना में डिस्चार्ज कम

प्रदेश में शुक्रवार को भी नए मरीजों (547) की तुलना में डिस्चार्ज की संख्या (419) कम रही। जिसके कारण एक्टिव मरीजों की संख्या बढकऱ 3042 तक पहुंच गई। इनमें से पांच वेंटिलेटर पर हैं जबकि 3037 स्टेबल हैं। अब कोरोना की रिकवरी रेट कम होकर 98.86 फीसदी रह गई है।

Home / Ahmedabad / Corona: गुजरात में कोरोना एक्टिव केस 3000 के पार, 24 घंटे में 547 नए मरीज, अहमदाबाद में 227

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो