scriptगुजरात में 2901 से बढक़र 3127 स्थानों पर गतिविधियां | Activities in 3127 places in Gujarat from 2901 | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में 2901 से बढक़र 3127 स्थानों पर गतिविधियां

आरएसएस लक्ष्य की ओर अग्रसर…

अहमदाबादNov 12, 2018 / 12:02 am

Rajesh Bhatnagar

file photo

गुजरात में 2901 से बढक़र 3127 स्थानों पर गतिविधियां

अहमदाबाद. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में वर्ष 2021 तक मंडल (गांव) स्तर तक कार्य विस्तार के तय लक्ष्य की प्राप्ति की ओर गुजरात में कदम बढ़ा रहा है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मेंं वृत्त कथन में जानकारी दी गई कि गुजरात में फिलहाल 1461 शाखाएं, 903 साप्ताहिक मिलन, 763 संघ मंडली (मासिक मिलन) सहित 3127 स्थानों पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जबकि इस वर्ष फरवरी महीने तक 720 स्थानों पर 1460 शाखाएं, 952 साप्ताहिक मिलन व 489 संघ मंडली (मासिक मिलन) सहित 2901 स्थानों पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
आरएसएस के गुजरात के प्रांत प्रचार प्रमुख विजय ठाकर के अनुसार इस वर्ष मार्च महीने में नागपुर में आयोजित प्रतिनिधि सभा में वर्ष 2021 तक मंडल (गांव) स्तर तक कार्य विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आरएसएस आगे बढ़ रहा है। आरएसएस के गुजरात के प्रांत प्रचार प्रमुख विजय ठाकर के अनुसार इस वर्ष मार्च महीने में नागपुर में आयोजित प्रतिनिधि सभा में वर्ष 2021 तक मंडल (गांव) स्तर तक कार्य विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आरएसएस आगे बढ़ रहा है।
गुजरात में प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू
आरएसएस की ओर से स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न चरणों में शिक्षा वर्ग आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में गुजरात के सभी जिलों में प्राथमिक शिक्षा वर्ग रविवार से शुरू हुए। अहमदाबाद (कर्णावती महानगर विभाग) जिले का प्राथमिक शिक्षा वर्ग यहां कोटेश्वर क्षेत्र में शुरू हुआ। आठ दिवसीय वर्ग में 275 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। इन्हें कर्णावती महानगर विभाग व गुजरात प्रांत के पदाधिकारी संघ कार्य का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा आरएसएस की ओर से चरणबद्ध तरीके से प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व नागपुर में तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Home / Ahmedabad / गुजरात में 2901 से बढक़र 3127 स्थानों पर गतिविधियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो