रूपाणी ने अफोर्डेबल हाउसिंग के अंतर्गत ज्यादा बड़े और तीन कमरे एवं रसोई वाले मकानों का निर्माण किया जा सके उस मकसद से वर्तमान 80 वर्गमीटर के बिल्टअप एरिया के स्थान पर अब 90 वर्गमीटर बिल्टअप एरिया की यूनिट को अफोर्डेबल हाउसिंग में शामिल करने की अहम घोषणा की। इसके चलते अब लाभार्थी परिवारों को सुविधायुक्त और बड़ी जगह वाले खुले आवास उपलब्ध हो सकेंगे।
क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जक्षय शाह ने खुशी जताई कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पारदर्शी, प्रगतिशील और नो-पेंडेंसी दृष्टिकोण से निर्माण क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं का सही समय पर निवारण हो गया है। गाइहेड-क्रेडाई के अध्यक्ष अजय पटेल ने स्वागत भाषण में प्रॉपर्टी शो की विशेषताओं का जिक्र किया। जबकि सचिव संकेत शाह ने आभार व्यक्त किया।