scriptDandi March: दांडी मार्च के पदयात्रियों में किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी | Ahmedabad, Dandi March, Padyatri, farmers, businessman, social worker | Patrika News
अहमदाबाद

Dandi March: दांडी मार्च के पदयात्रियों में किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी

Ahmedabad, Dandi March, Padyatri, farmers, businessman, social worker

अहमदाबादMar 12, 2021 / 11:17 pm

Uday Kumar Patel

Dandi March: दांडी मार्च के पदयात्रियों में किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी

Dandi March: दांडी मार्च के पदयात्रियों में किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी

अहमदाबाद. देश की आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाई। 81 पदयात्रियों में से ज्यादातर खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मीत भट्ट, हरेकृष्णा पटेल, चिंतन शाह, अशोक राठौड़, निकुंज हरपति, सहदेव सोलंकी, प्रवीण बारजोर, अनिल मेडा, नरेश मावी, वीरेन्द्र मकवाणा, हार्दिक सरगरा, परवतसिंह झाला, चिराग मारवाड़़ी शामिल हैं। खिलाडिय़ों में विशाल चौहाण, अनिल भाभोर, आशिष पंड्या, सुखचैन गिल पदयात्री के रूप में जुड़े।
इसके अलावा कॉलेज के भी 8 विद्यार्थी हैं। इनमें सूर्यजीत जांगिड़, अर्चना सुवेरा, प्रिया नायक, यशकमल पटेल, करबाई राठवा, सरजन राठवा, मन्न तरुण बारोट, धवल सोलंकी शामिल हैं। नायक व राठवा 20-20 वर्ष के हैं जो सबसे युवा हैं।
योग प्रशिक्षक कमलेश प्रजापति, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ निलेश पटेल, शेफ गौरव त्रिखा, निजी नौकरी करने वाले प्रदीप गहलोत व चिराग पटेल, इलेक्ट्रिक कंसटेंट पियूष शाह, फार्मासिस्ट राहुल शर्मा, किसान प्रवीण गोहिल व पंकज राठौड़ भी इस पदयात्रा से जुड़े हैं। इस यात्रा के सबसे बुजुर्ग यात्री आणंद के 66 वर्ष के व्यापारी प्रवीण पटेल हैं।

Home / Ahmedabad / Dandi March: दांडी मार्च के पदयात्रियों में किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो