scriptAhmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता

जिला पंचायत की सिहोल सीट : कांग्रेस प्रत्याशी कोकिलाबेन परमार को 9285 और भाजपा प्रत्याशी नीता सोनारा को 8597 मत मिले। नोटा पर 354 लोगों ने बटन दबाया। वहीं दोबारा मतदान वाले बोरिया-1 बूथ पर कुल 902 मतदाताओं में से 713 यानी करीब 79 फीसदी लोगों ने दोबारा मतदान होने पर मताधिकार का उपयोग किया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 471 और भाजपा प्रत्याशी को 240 मत मिले। दो मत नोटा को मिले।

अहमदाबादMar 06, 2021 / 12:10 am

Binod Pandey

Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता

Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता,Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता,Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता

आणंद. जिला पंचायत की सिहोल सीट के बोरिया-1 के मतदान के बाद शुक्रवार को यहां मतों की गिनती की गई। मतगणना के बाद प्रशासन ने इस सीट का परिणाम घोषित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी 688 मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी से जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी कोकिलाबेन परमार को 9285 और भाजपा प्रत्याशी नीता सोनारा को 8597 मत मिले। नोटा पर 354 लोगों ने बटन दबाया। वहीं दोबारा मतदान वाले बोरिया-1 बूथ पर कुल 902 मतदाताओं में से 713 यानी करीब 79 फीसदी लोगों ने दोबारा मतदान होने पर मताधिकार का उपयोग किया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 471 और भाजपा प्रत्याशी को 240 मत मिले। दो मत नोटा को मिले। इसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी की अन्य बूथों पर हासिल बढ़त और ज्यादा हो गई। बताया गया कि इस बूथ पर ं तकनीकी खामी की वजह से मतगणना के दिन इवीएम नहीं खुला, इसके कारण यहां चार मार्च को दोबारा मतदान कराया गया था। शुक्रवार को मतों की गिनती के बाद इस सीट का परिणाम कांगे्रस के पक्ष में घोषित कर दिया गया।

Home / Ahmedabad / Ahmadabad News : कांग्रेस का प्रत्याशी 688 मतों से जीता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो