scriptGujarat Hindi News : मातर एपीएमसी चुनाव: भाजपा प्रेरित पैनल हारा, कांग्रेस जीती | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Hindi News : मातर एपीएमसी चुनाव: भाजपा प्रेरित पैनल हारा, कांग्रेस जीती

एपीएमसी की दो सीट निर्विरोध, कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार

अहमदाबादOct 26, 2021 / 10:17 am

Binod Pandey

Gujarat Hindi News : मातर एपीएमसी चुनाव: भाजपा प्रेरित पैनल हारा, कांग्रेस जीती

Gujarat Hindi News : मातर एपीएमसी चुनाव: भाजपा प्रेरित पैनल हारा, कांग्रेस जीती

आणंद. खेड़ा जिले की मातर एपीएमसी के चुनाव में कांग्रेस प्रेरित पैनल का वर्चस्व फिर से बरकरार रहा। अमूल के निदेशक और पूर्व चेयरमैन संजय पटेल की पैनल ने किसान विभाग के 10 में से 7, व्यापार विभाग में एक सीट और दो निर्विरोध मिलाकर 10 सीटें जीती। इससे संजय पटेल की पैनल विजेता घोषित हुई। वहीं दूसरी ओर मातर के विधायक खुद तो जीत गए लेकिन अपने पैनल को नहीं जीता सके। भाजपा प्रेरित पैनल को महज छह सीटें ही मिली।
मातर एपीएमसी की खाली 16 सीटों के चुनाव में खरीद बिक्री संघ की दो सीटों के निर्विरोध होने के बाद 14 सीटों के लिए मत डाले गए थे। सोमवार सुबह से मतों की गिनती शुरू हुई जिसमें फिर से मातर एपीएमसी में कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार रहा।

मातर एपीएमसी की सहकारी खरीद बिक्री संघ की दो सीटों में संजय पटेल और कनूभाई परमारनिर्विरोध निर्वाचन हुए हैं। बाद में14 सीटों के लिए 27 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग खेला गया। रविवार को किसान विभाग में से 191 मतदाताओं और व्यापार विभाग में से 26 लोगों ने मतदान किए। सोमवार सुबह चुनाव अधिकारी और जिला निबंधक उर्वशीबेन ब्रह्मभट्ट की मौजूदगी में मतों की गिनती की गई। इसमें किसान विभाग की 10 सीटों पर भारी रस्साकशी देखी गई।
भाजपा विधायक, कार्यकर्ताओं की उतरी थी टीम

भाजपा ने इस बार मातर एपीएमसी पर कब्जा जमाने के लिए विधायक, कार्यकर्ताओं की टीम उतारी थी। सभी ने कड़ी मेहनत कर जीत हासिल के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाया। फिर भी कांग्रेस का दबदबा बना रहा। किसान विभाग की 10 में से सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई। एक सीट भाजपा-कांग्रेस प्रेरित उम्मीदवार को बराबर मत मिलने पर चिट्ठी उछालकर विजेता का नाम घोषित किया गया। इसमें भी कांग्रेस उम्मीदवार ने बाजी मार ली। वहीं व्यापारी विभाग में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट जीती। सहकारिता विभाग में निर्विरोध चुने गए दोनों उम्मीदवार कांग्रेस के रहे।

Home / Ahmedabad / Gujarat Hindi News : मातर एपीएमसी चुनाव: भाजपा प्रेरित पैनल हारा, कांग्रेस जीती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो