scriptAhmedabad: अहमदाबाद में 32 पाकिस्तानी हिन्दू बने भारतीय नागरिक, 5 वर्ष मेें 900 को मिली नागरिकता | Ahmedabad, Pakistani Hindu, Indian Citizenship, Collector | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad: अहमदाबाद में 32 पाकिस्तानी हिन्दू बने भारतीय नागरिक, 5 वर्ष मेें 900 को मिली नागरिकता

Ahmedabad, Pakistani Hindu, Indian Citizenship, Collector

अहमदाबादNov 21, 2021 / 10:04 pm

Uday Kumar Patel

Ahmedabad: अहमदाबाद में 32 पाकिस्तानी हिन्दू बने भारतीय नागरिक, 5 वर्ष मेें 900 को मिली नागरिकता  -18 अन्य को मिला स्वीकृति पत्र

Ahmedabad: अहमदाबाद में 32 पाकिस्तानी हिन्दू बने भारतीय नागरिक, 5 वर्ष मेें 900 को मिली नागरिकता -18 अन्य को मिला स्वीकृति पत्र

अहमदाबाद. पाकिस्तान से आए 32 हिन्दुओं को रविवार को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। अहमदाबाद जिला कलक्टर संदीप सागले ने इन हिन्दुओं को यह नागरिकता पत्र सौंपा। ये सभी पाकिस्तानी हिन्दू पिछले 7 वर्ष से अहमदाबाद में स्थायी हुए थे।
नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक 7 वर्ष से एक ही स्थल पर रहने वाले विदेशी नागरिकों को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नागरिकता पत्र प्रदान किया जाता है।
इसके साथ ही 18 पाकिस्तानी हिन्दुओं की नागरिकता के लिए आवेदन पत्र स्वीकार कर आगामी नागरिकता प्रक्रिया के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे गए। जल्द ही इन 18 लोगों को भी नागरिकता प्रदान की जाएगी।
इससे पहले गत अक्टूबर महीने में 18 पाकिस्तानी हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता दी गई थी।
जिला कलक्टर कार्यालय के मुताबिक अब तक अहमदाबाद में वर्ष 2016 से लेकर 900 पाकिस्तानी हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है। नागरिकता पत्र कलक्टर कार्यालय की ओर से सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 और 2018 के गजट के मुताबिक गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर व कच्छ जिला कलक्टर को अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाकिस्तान के हिन्दू, सिख, बौद्ध , जैन, पारसी व ईसाई अल्पसंख्यक धर्म के लोगों को नागरिकता अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने का अधिकार है।

Home / Ahmedabad / Ahmedabad: अहमदाबाद में 32 पाकिस्तानी हिन्दू बने भारतीय नागरिक, 5 वर्ष मेें 900 को मिली नागरिकता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो