scriptAhmedabad: गंदगी फैलाने पर 16 इकाइयां सील, निकोल में सबसे अधिक 10 को लगाया ताला | Ahmedabad, Seal, shop, AMC | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad: गंदगी फैलाने पर 16 इकाइयां सील, निकोल में सबसे अधिक 10 को लगाया ताला

अहमदाबाद महानगरपालिका के स्वच्छता अभियान में बाधक बन रहीं पूर्व जोन की 16 इकाइयों को सील कर दिया गया। इनमें से सबसे अधिक 10 निकोल क्षेत्र की हैं। पूर्व जोन में एक ही दिन में गंदगी फैलने के चलते 68 और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 56 समेत कुल 124 इकाइयों को नोटिस जारी किए गए। इस दौरान 77 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर भी वसूले गए।

अहमदाबादDec 12, 2023 / 10:21 pm

Omprakash Sharma

महानगरपालिका पूर्व जोन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अनुसार निकोल में भक्ति पान पार्लर, गंगोत्री टी स्टॉल, डिकलस पान पार्लर, जीआर न्यूटिशियन, नारायण ऑटो गैराज, संजय पान पार्लर, श्री राम ढोसा, राजबैटरी, डायरो पान पार्लर, साउथ इंडिया रियल टेस्ट नामक दुकानों को सील कर दिया गया। गोमतीपुर में सुपर ऑटो, राजा ऑटो, अमराईवाडी में स्क्रेप, ओढव में श्रीरामदेव इंजीनियरिंग एंड जॉबवर्क, जय अंबे वर्कशॉप और रामोल में परमेश्वर फैब नामक इकाइयों को सील किया गया। पूर्व जोन में एक ही दिन में गंदगी फैलने के चलते 68 और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 56 समेत कुल 124 इकाइयों को नोटिस जारी किए गए। इस दौरान 77 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर भी वसूले गए।

Hindi News/ Ahmedabad / Ahmedabad: गंदगी फैलाने पर 16 इकाइयां सील, निकोल में सबसे अधिक 10 को लगाया ताला

ट्रेंडिंग वीडियो