यह तो सबका पता है कि 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने पेन्सिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। उसने आठ राउंड फायरिंग की थी। इस फायरिंग में ट्रंप बाल-बाल बच गए और एक गोली उनके दाहिने कान को छूते हुए निकल गई थी। हमले में ट्रंप का कान जख्मी हुआ, उससे खून निकला, खून के छीटें उनके चेहरे पर भी दिखे, यह सभी ने देखा।