हेगसेथ को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन मिला है। ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि हेगसेथ ने दो युद्धों में अमेरिका को जीत दिलाई है। उनका इशारा ईरान के खिलाफ संघर्ष और जनवरी में वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की ओर था। दूसरी तरफ, थॉमस मैसी के प्रस्ताव को डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी मिला है।