10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताकर भारत की बदनामी कर रहे थे चीनी ब्लॉगर, MEA ने की कार्रवाई की मांग

India MEA Statement: ढाका की गरीब बस्तियों में वीडियो बनाकर उन्हें दिल्ली की बताने वाले चीनी ब्लॉगर्स का मामला सामने आया है। भारत ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 10 Nov 2026, 5:50 PM IST

Fake India Narrative

ढाका की बस्तियों को दिल्ली बताने पर भारत ने जताई नराजगी (फाइल फोटो- ani)

Fake Videos News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों के वीडियो बनाकर उन्हें दिल्ली का बताने के मामले पर भारत ने नाराजगी जताई है। कुछ चीनी ब्लॉगर्स पर आरोप है कि वे ढाका की झुग्गियों, तंग गलियों और गंदगी वाले इलाकों की लाइव वीडियो बनाकर चीन के लोगों को दिखा रहे थे।

साथ ही ये लोग दावा करते हैं कि यह भारत की राजधानी दिल्ली के हालात हैं। इन रिपोर्ट्स के मीडिया में आने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे गलत जानकारी फैलाने की कोशिश बताते हुए संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

भारत ने जताई नाराजगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स भारत ने देखी हैं। किसी भी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ढाका को दिल्ली बताकर दिखाने के लिए स्थानीय लोगों को पैसे देने से और झूठी बातें फैलाने से उनकी खुद की विश्वसनीयता कम होती है। जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ढाका में 150 से ज्यादा चीनी ब्लॉगर्स का दावा

बांग्लादेशी अखबार 'प्रोथोम आलो' की रिपोर्ट के मुताबिक, 150 से ज्यादा चीनी ब्लॉगर्स ढाका के उत्तरा इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। वे सेक्टर 12 और टेकपारा की गरीब बस्तियों में टीन की छत वाले घरों के आसपास वीडियो बनाते थे। इनमें से कई लोग दो मोबाइल फोन रखते थे। एक से लाइव वीडियो दिखाते थे, जबकि दूसरे में उनके बोलने की स्क्रिप्ट होती थी।

दिल्ली बताकर क्या दिखा रहे थे?

रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग चीन के वीचैट और डौयिन जैसे प्लेटफॉर्म (टिकटॉक का चीनी संस्करण) पर लाइव वीडियो दिखाते थे। एक महिला ब्लॉगर ने झुग्गियों को दिल्ली बताते हुए वहां के घरों और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, एक दूसरे ब्लॉगर ने चाय की दुकानों को लेकर भी गलत बातें कहीं। कुछ महिला ब्लॉगर्स ने खुद को भारतीय पुरुषों से शादी करने वाली चीनी महिला बताया। साथ ही भारतीय इलाकों में रहने का दावा भी किया।

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

इन वीडियो से स्थानीय लोग भी नाराज हैं। उनका आरोप है कि कई बार चीनी ब्लॉगर बिना पूछे उनके घरों में घुसकर वीडियो बनाते हैं। पुलिस में शिकायतों करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात भी सामने आई है। उत्तरा वेस्ट पुलिस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद खालिद मंसूर ने कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी है, लेकिन भाषा की परेशानी के कारण कार्रवाई में दिक्कत आ रही है।