खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर दीवानी मुकदमे में भारतीय अधिकारियों को अमेरिकी संघीय अदालत के समन जारी किए जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए मुकदमे को निराधार बताया है।