10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान ने कर दी डिमांड – ‘युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका करें हमारी 7 शर्तों के सामने सरेंडर’

Iran-US War: ईरान-अमेरिका युद्ध को खत्म करने के मामले में ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने बड़ी डिमांड कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2026, 2:49 PM IST

Mohsen Rezaei

मोहसेन रेज़ाई (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव बरकरार है। युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसी बीच अब ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार और ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezaei) ने युद्ध खत्म करने के मामले में बड़ी डिमांड कर दी है।

"अमेरिका करें हमारी 7 शर्तों के सामने सरेंडर"

रेज़ाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ईरान के खिलाफ युद्ध ने अमेरिकी सरकार को पहले ही बर्बाद कर दिया है। लेकिन फिर भी अमेरिका एक हताश जुआरी की तरह हाथ-पैर मार रहा है। अब खेल से बाहर हो जाइए। काल्पनिक बातचीत के बारे में फर्जी खबरें गढ़ना बंद कीजिए। मिडिल ईस्ट में नई व्यवस्था को नकारना बंद कीजिए। अब समय आ गया है कि युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका बार-बार पेश की गई हमारी 7 शर्तों के सामने आत्मसमर्पण सरेंडर करें।"

क्या दोनों देशों के बीच हो रही है बातचीत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई मौकों पर कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है और ईरान खुद ही बातचीत की रिक्वेस्ट कर रहा है, जिससे युद्ध को खत्म किया जा सके। हालांकि अब रेज़ाई ने साफ कर दिया है कि ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच काल्पनिक बातचीत के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं।

ट्रंप ने की कतर के पीएम से बातचीत

हाल ही में ट्रंप ने कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन जासिम अल-थानी (Sheikh Mohammed bin Abdulrahman bin Jassim Al Thani) से ईरान-अमेरिका युद्ध के विषय में बातचीत की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कतर दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच शांति समझौता फिर से लागू करवाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। अल-थानी से बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की दिशा में सकारात्मक प्रोग्रेस देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ हमलों के फिर से शुरू होने की संभावना बहुत कम है और दोनों देशों के बीच संघर्ष लगभग खत्म हो चुका है।