10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान का बड़ा दावा, कहा- होर्मुज में अमेरिकी मदद वाला नेविगेशन सिस्टम नष्ट, तेल तस्करी पर लगी रोक

ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में लगे नेविगेशन सपोर्ट सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं। IRGC के मुताबिक, इनका इस्तेमाल अमेरिकी मदद से जहाजों को कथित अनधिकृत रास्तों से निकालने के लिए किया जा रहा था। अमेरिका की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:49 PM IST

iran

नेविगेशन सिस्टम नष्ट करने का ईरान ने किया दावा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी जहाजों की मदद के रहे नेविगेशन सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक नौसैनिक अधिकारी ने सरकारी टीवी चैनल IRIB को बताया कि ओमान के डिडामार द्वीप पर इन सिस्टम को नष्ट किए जाने के बाद, कल रात उस रास्ते से कोई जहाज नहीं गुजरा और इस इलाके से तेल की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है।

IRGC का दावा- अवैध रास्तों से कोई जहाज नहीं गुजरा

IRIB के अनुसार, IRGC के एक नौसैनिक अधिकारी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में चट्टानी इलाकों पर लगे दुश्मन के नेविगेशन सपोर्ट सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है। ईरान का आरोप है कि इन सिस्टम का इस्तेमाल उन जहाजों को रास्ता दिखाने के लिए किया जा रहा था, जो ईरान द्वारा अवैध माने जाने वाले रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, इनमें अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में चल रहे जहाज भी शामिल थे।

तीन तेल टैंकरों में विस्फोट और नेविगेशन में बाधा के आरोप

इससे पहले, 8 नवंबर को IRGC ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से कथित तौर पर अवैध तरीके से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हुए और उनमें आग लग गई। उस समय, ईरान ने आरोप लगाया था कि ये घटनाएं अमेरिकी सेना की हरकतों के कारण हुईं, जिसने कथित तौर पर इन जहाजों के नेविगेशन और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) को निष्क्रिय कर दिया था।

ईरानी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसने जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए तय नियमों और कानूनी औपचारिकताओं के बारे में कई बार आगाह किया था। सेना ने यह भी चेतावनी दी कि जो जहाज इन निर्देशों को नजरअंदाज करेंगे और अमेरिका के साथ मिलकर अनधिकृत रास्तों का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पेंटागन और सेंटकॉम ने नहीं दी है प्रतिक्रिया

इस समुद्री मार्ग से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा आता-जाता है। पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों की देखरेख करने वाली यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इन दावों, कथित हमलों या नेविगेशन सिस्टम को नष्ट करने के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।