हुआंग दंपती कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां सामुदायिक संपत्ति से जुड़े नियम लागू होते हैं। इन नियमों के तहत शादी के दौरान अर्जित की गई संपत्ति को आमतौर पर दोनों का संयुक्त स्वामित्व माना जाता है और तलाक होने पर उसका बराबर बंटवारा किया जा सकता है। हालांकि, शादी से पहले खरीदी गई संपत्ति, विरासत में मिली रकम, कुछ उपहार और वैध वैवाहिक समझौतों के तहत आने वाली संपत्ति का बंटवारा अलग हो सकता है।