10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब ने यमन में की एयरस्ट्राइक्स, गैस स्टेशन और तेल कंपनी की बिल्डिंग को बनाया निशाना

Houthis-Saudi Arabia Conflict: सऊदी अरब ने यमन में एक बार फिर एयरस्ट्राइक्स कर दी हैं। ये एयरस्ट्राइक्स हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित देश की राजधानी सना में की गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2026, 3:12 PM IST

Saudi Arabia attacks Yemen

यमन पर सऊदी अरब का हमला (File Photo)

यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthis) और देश की सरकारी सेना के बीच जंग जारी है। इसके साथ ही हूतियों और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच भी हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। अब एक बार फिर सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाली देश की राजधानी सना (Sanna) में एयरस्ट्राइक्स की हैं।

गैस स्टेशन और तेल कंपनी की बिल्डिंग को बनाया निशाना

हूती समर्थित मीडिया ने जानकारी दी कि आज, मंगलवार, 10 नवंबर को सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सना में गैस स्टेशन और तेल कंपनी की बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक्स की। गैस स्टेशन पर एयरस्ट्राइक की वजह से वहाँ खड़े कई गैस टैंकर ट्रेलरों में आग लग गई। सिविल डिफेंस की टीमों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीँ तेल कंपनी की बिल्डिंग पर एयरस्ट्राइक की वजह से बिल्डिंग में आग लग गई और आस-पास के घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

कई लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि एयरस्ट्राइक की वजह से तेल कंपनी की बिल्डिंग के आस-पास का इलाका दहल उठा। आग के फैलने की वजह से कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। हमलों की वजह से कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

हूती विद्रोही और सऊदी अरब के बीच तनाव की क्या है वजह?

यमन में 2014 के आखिर में संघर्ष तब शुरू हुआ जब हूतियों ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में दखल दिया। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। पिछले दो महीने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले करते हुए तनाव को और बढ़ा दिया है। हूतियों को ईरान (Iran) का समर्थन प्राप्त है तो वहीँ सऊदी अरब की तरफ से यमन की सरकारी सेना को समर्थन प्राप्त है। हालांकि ईरान ने हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव को मुस्लिम एकता के लिए गलत बताते हुए दोनों पक्षों में बातचीत के ज़रिए मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है।