11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में क्या हुआ? अबू धाबी बैठक के बाद जेलेंस्की बोले- पुतिन अलग ही दुनिया में जी रहे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस यह झूठी जानकारी फैला रहा है कि उसने डोनबास क्षेत्र का आधा हिस्सा कब्जे में ले लिया है, जबकि असल में ये इलाके अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। पुतिन पर निशाना साधते हुए ज़ेलेंस्की ने दोनों देशों के नेताओं के बीच सीधी बातचीत की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 11 Nov 2026, 7:18 AM IST

Russia-Ukraine peace talks

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (फोटो-X@ZelenskyyUa)

Russia-Ukraine peace talks: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे घर्ष को खत्म करने के लिए UAE की राजधानी अबू धाबी में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आमने-सामने शांति वार्ता हुई। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की एक नई राजनयिक पहल का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करना है। इस उच्चस्तरीय वार्ता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने किया।

पुतिन एक अलग ही दुनिया में जी रहे - जेलेंस्की

बातचीत की मेज पर प्रगति के दावों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर रूस के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई। जेलेंस्की ने कहा कि अबू धाबी में मौजूद वार्ता टीम से मिली ताजा खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में मौजूद रूसी सैन्य अधिकारियों और खुफिया प्रतिनिधियों ने दावा किया कि रूस ने डोनबास का आधा हिस्सा पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि वास्तव में यह पूरा क्षेत्र अभी भी पूरी तरह से यूक्रेनी सेना के नियंत्रण में है।

जेलेंस्की ने लिखा, "हमारी टीम ने उनसे कहा कि हमें समझ नहीं आता कि आप ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं। हमारे पास वीडियो फुटेज, सैटेलाइट तस्वीरें और ठोस सबूत हैं जो साबित करते हैं कि ये इलाके हमारे नियंत्रण में हैं। समस्या यही है कि पुतिन एक अलग ही काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं।"

जेलेंस्की ने तंज कसते हुए आगे कहा, "पुतिन शायद अमेरिकियों से कहें कि उन्हें पूरे पूर्वी यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए बस एक-दो महीने चाहिए। मैं भी एक ऐसा नक्शा बना सकता हूं जिसमें लगे कि मैंने पूरे रूस पर कब्जा कर लिया है, लेकिन इससे वह सच तो नहीं हो जाएगा।"

अमेरिकी पक्ष ने यूक्रेन के नजरिए को माना

जेलेंस्की ने बताया कि बातचीत के दौरान अमेरिकी पक्ष ने जमीनी हालात के बारे में यूक्रेन के आकलन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। अमेरिकी खुफिया और रक्षा अधिकारियों ने माना कि युद्ध के मैदान की हकीकत रूसी अधिकारियों के दावों के बजाय यूक्रेन के बताए गए हालात से मेल खाती है।

राष्ट्राध्यक्षों के बीच सीधी मुलाकात की मांग

जेलेंस्की ने जमीनी स्तर की जटिलताओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि खेरसॉन नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा है। एक किनारा रूस के नियंत्रण में है, जबकि दूसरा यूक्रेन के पास है। फिर भी, दोनों किनारों पर रहने वाले लोग एकजुट रहना चाहते हैं। यह एक यूक्रेनी शहर है और ऐसे संवेदनशील मामलों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

जेलेंस्की ने कहा कि इस तरह के गंभीर विवादों को केवल राजनयिकों या खुफिया अधिकारियों पर नहीं छोड़ा जा सकता। इसके बजाय, दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच आमने-सामने की सीधी बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वार्ता टीमें नेताओं की संभावित बैठक पर चर्चा करेंगी, हालांकि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि रूस अभी शीर्ष नेतृत्व स्तर की सीधी वार्ता के लिए तैयार है या नहीं।