scriptपूरे देश की निगाहें गांधीनगर सीट पर | All eyes on Gandhinagar LS seat where Amit Shah is contesting | Patrika News
अहमदाबाद

पूरे देश की निगाहें गांधीनगर सीट पर

-लोकसभा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार आजमा रहे हैं किस्मत
-दाहोद से केन्द्रीय मंत्री भाभोर, कांग्रेस के दो पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरत सोलंकी, तुषार चौधरी व विपक्ष के नेता धानाणी की किस्मत का होगा फैसला

अहमदाबादApr 22, 2019 / 11:33 pm

Uday Kumar Patel

Amit Shah, Gandhinagar

पूरे देश की निगाहें गांधीनगर सीट पर

गांधीनगर. लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को तीसरे चरण में देश भर में 116 सीटों पर मतदान होना है, लेकिन पूरे देश की निगाहें गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट पर होगी जहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव मैदान में हैं।
शाह फिलहाल राज्य सभा सांसद हैं और वे पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनाी किस्मत आजमा रहे हैं। अपने सार्वजनिक जीवन में कोई भी चुनाव नहीं हारने वाले शाह के सामने कांग्रेस विधायक सी जे चावड़ा हैं। शाह को पार्टी के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आ़ड़वाणी की जगह मैदान में उतारा गया है। गुजरात में राज्य की कुल 26 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होना है।
शाह के अलावा केन्द्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी जसवंतसिंह भाभोर दाहोद सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें कांग्रेस के बाबू कटारा से कड़ी टक्कर मिल रही है। राज्य के मंत्री व भाजपा प्रत्याशी परबत पटेल उत्तर गुजरात की बनासकांठा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के परथी भटोळ से है।
उधर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी इस बार फिर आणंद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से दो बार सांसद रह चुके सोलंकी का मुकाबला भाजपा के नए प्रत्याशी मितेश पटेल से है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बारडोली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तुषार चौधरी का मुकाबला भाजपा के प्रभु वसावा से होगा।
साथ ही विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता परेश धानाणी अमरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जो भाजपा के मौजूदा सांसद नारण काछडिय़ा को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।
——————

Home / Ahmedabad / पूरे देश की निगाहें गांधीनगर सीट पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो